{"_id":"5e1df5978ebc3e4b1a0f47a6","slug":"australia-bushfire-smoke-interrupts-australian-open-tennis-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपन पर पड़ रहा धुंए का असर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपन पर पड़ रहा धुंए का असर
Wed, 15 Jan 2020 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Jan 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से निकले खतरनाक धुंए का असर ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। क्वालिफायर के दौरान मंगलवार को एक खिलाड़ी को सांस लेने में तकलीफ के कारण रिटायर होना पड़ा जबकि यूजीनी बुचार्ड को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।
विज्ञापन
मेलबर्न में हवा की गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब है और नगर प्रशासन ने इसे खतरनाक करार दिया है। इन हालात में साल के पहले ग्रैंड स्लैम के क्वालिफाइंग मुकाबले देर से शुरू हुए। स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोविच को स्विट्जरलैंड की स्टेफानी वोएजेले के खिलाफ मैच में बार-बार खांसी आने के बाद पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं बुचार्ड को छाती में तकलीफ के कारण मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा। बाद में उन्होंने तीसरा सेट और मैच जीता। मारिया शारापोवा को भी एक नुमाइशी मैच में बार-बार खांसी के कारण ब्रेक लेना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोग मारे जा चुके हैं और 2000 से अधिक घर तहस-नहस हो गए।
विज्ञापन