{"_id":"5c8f01b5bdec2214130e5dd4","slug":"atp-indian-wells-dominic-thiem-beats-roger-federer-and-clinches-maiden-masters-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर को फाइनल में हराते हुए डोमिनिक थिएम ने जीता इंडियन वेल्स 2019 का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर को फाइनल में हराते हुए डोमिनिक थिएम ने जीता इंडियन वेल्स 2019 का खिताब
Mon, 18 Mar 2019 08:42 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
25 वर्षीय ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने दिग्गज रोजर फेडरर को हराते हुए इंडियन वेल्स 2019 का खिताब अपने नाम किया। 2 घंटे 2 मिनट चले इस मुकाबले को थिएम ने 3-6, 6-3 7-5 से अपने नाम करते हुए पहला मास्टर्स खिताब जीता।
विज्ञापन
वर्ल्ड नंबर 8 थिएम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। यह उनके करियर का 12वां खिताब है। फेडरर इस टूर्नामेंट में नौवीं बार फाइनल में पहुंचे थे। वे पांच बार इंडियन वेल्स का खिताब जीत चुके हैं। आखिरी बार वे 2017 में चैम्पियन बने थे। तब फाइनल में उन्होंने हमवतन स्टान वावरिंका को 6–4, 7–5 से हराया था।
विज्ञापन
फेडरर और थिएम के बीच यह पांचवीं भिड़ंत थी। इसमें थिएम 3 और फेडरर 2 बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। थिएम ने इससे पहले आखिरी बार फेडरर को 2016 में स्टुटगार्ट के सेमीफाइनल में 3-6, 7-6, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन
थिएम ने सेमीफाइनल में कनाडा के वर्ल्ड नंबर-14 खिलाड़ी मिलोस राओनिक को 7-6, 6-7, 6-4 से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में राफेल नडाल घुटने की चोट के कारण खेलने ही नहीं उतरे। इस कारण फेडरर को वॉक ओवर मिला।
फाइनल में फेडरर ने तीन और थिएम ने एक ऐस लगाए। थिएम ने 3 जबकि फेडरर ने 2 डबल फाल्ट किए। हालांकि, थिएम ने 3 बार ब्रेक पॉइंट हासिल किए, जबकि फेडरर दो बार ही ऐसा कर पाए।