{"_id":"5dd028678ebc3e54d979786e","slug":"atp-finals-stefanos-tsitsipas-beats-roger-federer-in-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में पहुंचे सितसिपास","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में पहुंचे सितसिपास
Sun, 17 Nov 2019 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
सितसिपास vs फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को लंदन में चल रहे एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ग्रीक के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने 6-3, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही सितसिपास एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
THIS IS STEF'S TIME 🔥@StefTsitsipas defeats Roger Federer 6-3 6-4 to reach the championship match at the #NittoATPFinals 👏 pic.twitter.com/S47Jd8wUjI
— ATP Tour (@atptour) November 16, 2019विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को फेडरर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हराकर 16वीं बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में फेडरर ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के खिलाफ हार गए थे।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के खिलाफ स्टेफानोस सितसिपास को हार का सामना करना पड़ा था। नडाल ने सितसिपास को 6-7, 6-4, 7-5 से हराया था।