{"_id":"5fb806118ebc3e74f622604f","slug":"atp-finals-novak-djokovic-placed-in-the-final-four-after-defeating-zverev","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी फाइनल्स: ज्वेरेव को हराकर जोकोविच ने अंतिम चार में बनाई जगह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी फाइनल्स: ज्वेरेव को हराकर जोकोविच ने अंतिम चार में बनाई जगह
Fri, 20 Nov 2020 11:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic
- फोटो : ट्विटर- New York Post Sports
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार खेल दिखाते हुए एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जोकोविच ने एलेग्जेंडर ज्वेरेव को उन्होंने सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी जोकोविच ने ओ2 एरेना में ज्वेरेव पर 6-3, 7-6 की जीत के साथ जर्मनी के खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
जोकोविच अब शनिवार को डोमीनिक थीम से भिड़ेंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी की नजरें अब रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला छठा खिताब जीतने पर टिकी हैं। जोकोविच अगर खिताब जीतते हैं तो 2015 के बाद यह उनका पहला खिताब होगा।
विज्ञापन