एटीपी फाइनल्स: थीम को हराकर बेरेटिनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इटालियन खिलाड़ी
एटीपी फाइनल्स में गुरुवार को इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी माटियो बेरेटिनी ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर इतिहास रच दिया है।
इसके साथ वह एटीपी फाइनल्स के इतिहास में मैच जीतने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी बन गए हैं। O2 एरीना में खेले गए इस मुकाबले में बेरेटिनी ने डोमिनिक थीम को 7-6(3), 6-3 से हराया।
THIS IS BERRETTINI'S DAY 🇮🇹
Matteo Berrettini defeats Dominic Thiem 7-6 6-3 for his first win of the #NittoATPFinals. pic.twitter.com/BsKTYOiS0Pविज्ञापन विज्ञापन— ATP Tour (@atptour) November 14, 2019
इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
वहीं, छह बार के चैम्पियन रोजर फेडरर ने इटली के मातेओ बेरेतिनी को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी थी।