फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Finals: Daniil Medvedev beats Dominic Thiem to clinch cup of tournament

थीम को हरा डेनियल मेदवेदेव ने जीता ATP फाइनल्स का खिताब, बनाए कई अद्भुत रिकॉर्ड्स

Mon, 23 Nov 2020 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Nov 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
ATP Finals: Daniil Medvedev beats Dominic Thiem to clinch cup of tournament
डेनियल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर

डेनियल मेदवेदेव ने डॉमिनिक थीम को हराते हुए एटीपी फाइनल्स की ट्रॉफी अपने नाम की। चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी ने 4-6, 7-6 (2), 6-4 से मैच अपने नाम किया। 24 वर्षीय मेदवेदेव की यह लगातार 10वीं जीत थी, इससे पहले पेरिस मास्टर्स में भी उन्होंने जलवा बिखेरा था। हालांकि थीम का मेदवेदव के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 3-1 था, लेकिन इस बार डेनियल मेदवेदेव का पलड़ा भारी था। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इस साल के यूएस ओपन में हुआ था, जहां थीम ने ग्रैंडस्लैम पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

बने कई कीर्तिमान

  • इसी के साथ मेदवेदेव फाइनल सीजन में दुनिया के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को हराने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए, उन्होंने दुनिया के नंबर एक (नोवाक जोकोविच) को पिछले सप्ताह पटका था। नंबर दो (राफेल नडाल) को सेमीफाइनल में और नंबर तीन (थीम) को फाइनल में हराया।
     
  • 2009 में लंदन में हुए पहले एटीपी फाइनल्स को जीतने वाले निकोले डेविडेंको के बाद मेदवेदेव यह खिताब हासिल करने वाले पहले रूसी खिलाड़ी हैं। वह टेनिस जगत के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने हार के साथ डेब्यू करने के बाद एक साल के भीतर एटीपी फाइनल्स जीता है।
     
  • मेदवेदेव तीन करियर मुकाबलों में राफेल नडाल को कभी हरा नहीं पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने दो घंटे 36 मिनट में सेमीफाइनल की जंग जीती। 27 वर्षीय थीम और 24 साल के मेदवेदेव के खिताबी मुकाबले से टूर्नामेंट को लगातार पांचवां नया चैंपियन भी मिला।

 

  • 2010: रोजर फेडरर

  • 2011: रोजर फेडरर

  • 2012: नोवाक जोकोविच

  • 2013: नोवाक जोकोविच

  • 2014: नोवाक जोकोविच

  • 2015: नोवाक जोकोविच

  • 2016: एंडी मरे

  • 2017: ग्रिगोर दिमित्रोव

  • 2018: एलेक्जेंडर ज्वेरेव

  • 2019: स्टेफेनोस सितपितास

  • 2020: डेनियल मेदवेदेव

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हारे नडाल

मेदवेदेव के खिलाफ मैच का शुरुआती सेट अपने नाम करने से पहले 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल लगातार 71 मैचों में जीत हासिल कर चुके थे। वह शनिवार को सेमीफाइनल के दूसरे सेट में 5-4 से आगे चल रहे थे, लेकिन मेदवेदेव ने वापसी करते हुए इसे 3-6 7-6 6-3 से जीत लिया।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में हारे जोकोविच

इससे पहले थीम ने 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच के खिलाफ सेमीफाइनल में 7-5 6-7 7-6 से जीत हासिल की जिसका दूसरा और तीसरा सेट टाइब्रेकर रहा। थीम ने इस तरह जोकोविच की रिकॉर्ड बराबरी करने की छठी एटीपी फाइनल्स ट्राफी की उम्मीद तोड़ी थी, लेकिन फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed