{"_id":"5ff438cd8ebc3e3c9429e675","slug":"atp-cup-novak-djokovic-and-rafael-nadal-will-head-the-field-at-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में भिड़ेंगे नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल, ऑस्ट्रेलिया में दूसरे ATP Cup में वापसी को तैयार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नए साल में भिड़ेंगे नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल, ऑस्ट्रेलिया में दूसरे ATP Cup में वापसी को तैयार
Tue, 05 Jan 2021 03:30 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 05 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीपी कप के चैंपियन नोवाक जोकोविच और उप विजेता राफेल नडाल एक फरवरी से शुरू होने वाली इस पुरुष टीम टेनिस प्रतियोगिता में वापसी के लिए तैयार हैं। फॉर्मेट में बदलाव के कारण अमेरिकी टीम इसमें हिस्सा नहीं ले पाएगी। पहला एटीपी कप पिछले साल खेला गया था, जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया था। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों में खेला गया तथा सिडनी में फाइनल में जोकोविच की सर्बियाई टीम ने नडाल की स्पेनिश टीम को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
The field is set for the 2021 #ATPCup 🏆
— ATPCup (@ATPCup) January 4, 2021
विज्ञापन
इस बार यह प्रतियोगिता एक से पांच फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी जिसमें 12 टीमें खेलेंगी। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार पूरी प्रतियोगिता डब्ल्यूटीए और एटीपी टूर्नमेंटों के साथ मेलबर्न पार्क में ही खेली जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन होगा। ड्रॉ 20 जनवरी को डाले जाएंगे।
विज्ञापन
टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में टीमें राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से भिड़ेंगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। एटीपी कप में प्रत्येक टीम के शीर्ष खिलाड़ी के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। इसमें भाग लेने वाले अन्य देशों में सर्बिया, स्पेन, ऑस्ट्रिया, रूस, यूनान, जर्मनी, अर्जेंटीना, इटली, जापान, फ्रांस और कनाडा शामिल हैं।