फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Cup 2020: rafael Nadal and Novak Djokovic march on with convincing wins 

ATP Cup 2020: नडाल और जोकोविच ने अपनी-अपनी टीम को दिलाई जीत 

Mon, 06 Jan 2020 08:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
ATP Cup 2020: rafael Nadal and Novak Djokovic march on with convincing wins 
नडाल और जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेन को डेविस कप खिताब दिलाने के कुछ सप्ताह बाद राफेल नडाल ने एटीपी कप में भी शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई। शीर्ष रैंकिंग के नडाल ने पर्थ में सोमवार को पाब्लो कुएवास को 6-2, 6-1 से हराया जिससे स्पेन ने उरूग्वे के खिलाफ जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


राबर्टो बातिस्ता आगुट ने 19 वर्षीय फ्रैंको रोंकाडेली को 6-1, 6-2 से हराकर स्पेन को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। स्पेन ने ग्रुप बी में अब तक दोनों मुकाबले जीते हैं और उसका अगला सामना अजेय जापान से होगा। इस मैच से इस ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा जिसे सिडनी में होने वाले प्लेऑफ में सीधा प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन


पहली बार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह ग्रुप बनाये गए हैं जिसमें से प्रत्येक ग्रुप में चोटी पर रहने वाली टीमें तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ब्रिस्बेन में नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के खिलाफ गेल मोनफिल्स को 6-3, 6-2 से हराकर सर्बिया को बराबरी पर दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेनोइट पियरे ने पहले मैच में डुसान लाजोविच को 6-2, 5-7 (6), 6-4 से हराकर फ्रांस को बढ़त दिलाई थी। अब ग्रुप ए के इस मैच का फैसला युगल से होगा। आस्ट्रिया ने सिडनी में अर्जेंटीना के खिलाफ दोनों मैच जीत कर अजेय बढ़त हासिल की। ये दोनों देश ग्रुप ई में 1-1 से बराबरी पर हैं। 

इस ग्रुप में अजेय क्रोएशिया शीर्ष पर है। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिच ने कास्पर जुक को 7-6 (8), 6-4 से हराकर क्रोएशिया को पोलैंड पर जीत दिलायी। हुबर्ट हरकाज ने बोर्ना कोरिच को 6-2, 6-2 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया था लेकिन इवान डोडिग और निकोला मेटकिच की युगल जोड़ी ने हरकाज और लुकास कुबोट पर 6-2, 6-1 से जीत हासिल की। 

ब्रिस्बेन में केविन एंडरसन की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने चिली पर जीत दर्ज की जबकि जापान ने पर्थ में जार्जिया के खिलाफ दोनों एकल मैच जीतकर अपना अजेय अभियान जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed