फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Cincinnati Masters Novak Djokovic Motors into Quarter Finals

जोकोविच सिनासिनाटी मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में

Fri, 16 Aug 2019 01:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 16 Aug 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
ATP Cincinnati Masters Novak Djokovic Motors into Quarter Finals
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एटीपी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच ने बुधवार को 90 मिनट तक चले मुकाबले में स्पेन के 53 रैंकिंग के पाब्लो कारेनो पर 6-3, 6-4 से जीत हासिल की। गत चैम्पियन जोकोविच क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के लुकास पौली से भिड़ेंगे, जिन्होंने रूस के कारेन खाचानोव को 6-7, 6-4, 6-2 से पराजित किया था। 

विज्ञापन


वहीं महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीय एशले बार्टी ने एनेट कोंटावेट पर 4-6, 7-5, 7-5 से जीत हासिल कर डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा को बाहर करने वाली बार्टी अब यूनान की मारिया सकारी से भिड़ेंगी, जिन्होंने नौंवी वरीय आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

 
जापान की दूसरी वरीय नाओमी ओसाका ने सिए सु वेई पर 7-6, 5-7, 6-2 से जीत हासिल की। वहीं 2017 अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंची मेडिसन ने विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप को 6-1, 3-6, 7-5 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने 2017 अमेरिकी ओपन विजेता स्लोआने स्टीफंस को 6-1 6-2 से हराया। मार्च के बाद वीनस विलियम्स ने पहली बार लगातार तीन मैचों में जीत हासिल करते हुए डोना वेकिच को 2-6,6-3,6-3 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed