{"_id":"5bd8722ebdec22697300b78b","slug":"atp-challenger-tournament-prajnesh-lost-mukund-enters-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"शींजेन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट: मुकुंद दूसरे दौर में, प्रजनेश हुए उलटफेर का शिकार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शींजेन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट: मुकुंद दूसरे दौर में, प्रजनेश हुए उलटफेर का शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामानाथन
- फोटो : Yahoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वालिफायर सासी कुमार मुकुंद ने चीन में चल रहे शींजेन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। प्रजनेश गुणेश्वरन पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गए।
विज्ञापन
क्वालिफायर से मुख्य दौर में जगह बनाने वाले 21 वर्षीय मुकुंद ने चीन के वंडर किड यिबिंग वू को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6(4), 6-2 से पराजित किया। अगले दौर में सासी का सामना कनाडा के फिलिप पेलिवो से होगा। चौथी वरीय प्रजनेश को स्पेन के अलेजेंड्रो डाविकोविक फोकिना के हाथों 3-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रामकुमार ने नागल को हराया : रामकुमार रामनाथन ने हमवतन सुमित नागल को पराजित किया। तीसरी वरीय रामकुमार ने क्वालिफायर नागल को 3-6, 6-4, 7-6 (2) से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
अब उनकी भिड़ंत मिस्र के मोहम्मद साफवात से होगी। युगल में अर्जुन खाड़े थाईलैंड के अपने जोड़ीदार संचाई रतीवताना के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। अर्जुन-संचाई की जोड़ी ने मिखाइल एल्गिन और यारासलाव को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।