फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Asian games 2018 day 6 rohan bopanna divij sharan vs kazakhstan pair mens doubles final live

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने जमाया 'गोल्डन ऐस', भारत को दिलाया छठां गोल्ड

Fri, 24 Aug 2018 12:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 day 6 rohan bopanna divij sharan vs kazakhstan pair mens doubles final live
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारतीय टेनिस जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2018 के पुरुष डबल्स का फाइनल अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने कजाख्स्तान के एलेक्सेंडर बुबलिक और डेनिस येअसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से देकर गोल्डन ऐस लगाया। भारत गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार था और उसने फाइनल में इसे बखूबी साबित भी किया। 

विज्ञापन


भारत ने केवल 52 मिनट में गोल्ड अपने नाम किया। मौजूदा एशियाई खेलों में भारत का टेनिस में यह पहला गोल्ड मेडल रहा। इससे पहले अंकिता रैना ने महिला सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट केवल 25 मिनट में 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में कजाख जोड़ी ने थोड़ी फाइट जरूर दिखाई, लेकिन बोपन्ना-दिविज के अनुभव के सामने वह घुटने को मजबूर हो गए। बोपन्ना-दिविज की जोड़ी ने 27 मिनट में दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया और इसकी मदद से भारत ने छठां गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जापान के काइतो युसूगी और एस. शिमाबुकूरो की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से मात देने में सफलता हासिल की। भारत ने यह मुकाबला 6-4, 3-6, 10-8 से अपने नाम किया। 

लाइव अपडेट्स

- रोहना बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने पुरुष डबल्स के फाइनल में कजाख्स्तान के एलेक्सेंडर बुबलिक और डेनिस येअसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

- गोल्ड!!! गोल्ड!!! भारतीय फैंस के बीच यही शोर गूंज रहा है। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने दूसरे सेट में भी आसानी से 6-4 से जीते।

- कजाख जोड़ी की वापसी। भारत को आसानी से गोल्ड मेडल नहीं जीतने देने का इरादा पक्का। स्कोर में 4-5 से पीछे कजाख्स्तान।

- दिविज की सर्विस पर कजाख टीम ने बढ़त बनाई थी तब लगा कि यह सर्विस ब्रेक हो जाएगी। मगर भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और अंक हासिल करते हुए 5-3 की बढ़त बना ली।

- भारतीय जोड़ी ने फिर किया कमाल। कजाख्स्तान जोड़ी की सर्विस तोड़ी। भारत अब दूसरे सेट के सात गेम के बाद 4-3 से आगे चल रही है।

- बोपन्ना की सर्विस पर कजाख खिलाड़ी ने शानदार प्लेसिंग करके अंक हासिल किया। इसके बाद एक बेहद मजेदार रैली देखने को मिली। भारतीय जोड़ी ने हवा में शॉट खेला, जिस पर कजाख जोड़ी ने तीन बार जवाब दिया। इसके बाद बोपन्ना ने जोरदार प्रहार करके इस रैली पर विराम लगाया और अंक अर्जित किया। भारत ने दूसरे सेट के छठें गेम में स्कोर 3-3 से बराबर किया।

- कजाख खिलाड़ी के डबल फॉल्ट से भारत के पास सर्विस ब्रेक करने का मौका बना। ड्यूस पर गया यह गेम। दिविज ने नेट के पास से अंक हासिल करके 40-40 से स्कोर बराबर करते हुए ड्यूस किया। कजाख जोड़ी इस गेम को बचाने में कामयाब हो गई। अब स्कोर में कजाख्स्तान 3-2 से आगे।

- दूसरे सेट के चौथे गेम में काफी अच्छी रैली देखने को मिली, जिसमें रोहन बोपन्ना ने बैकहैंड से शानदार अंक हासिल किया। इसके बाद दिविज शरण ने नेट पर कजाख खिलाड़ी से अच्छा अंक हासिल किया। भारत ने चौथा गेम 50-0 के अंतर से जीता। अब दूसरे सेट के चौथे गेम के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर।

- कजाख के टेनिस खिलाड़ी ने डबल फॉल्ट किया। दो बार सर्विस नेट पर जमाई। इसके बाद कजाख के खिलाड़ी ने अच्छी सर्विस की और 40-15 की बढ़त बनाई। यह गेम काफी रोमांचक हो चला है। कजाख जोड़ी दूसरे सेट के तीसरे गेम के बाद 2-1 से आगे।

- दूसरे सेट के दूसरे गेम में रोहन बोपन्ना कर रहे हैं सर्विस। दिविज शरण ने एक बार फिर नेट पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत अभी 30-0 से आगे चलता हुआ। फिर बोपन्ना ने एकल फॉल्ट किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने गजब का फॉरहैंड खेला और और देखते ही देखते स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

- रोहन बोपन्ना का खराब शॉट। नेट के पास से आउट लाइन के काफी बाहर शॉट खेला। दूसरे गेम के पहले सेट में अब तक कजाख्स्तान का दबदबा। भारत का सर्विस ब्रेक करना मुश्किल लग रहा है।

- दूसरे सेट का पहला गेम शुरू।

- भारत ने पहला सेट 25 मिनट में 6-3 से अपने नाम किया। कजाख्स्तान की जोड़ी पहले राउंड में भारतीय जोड़ी के सामने पूरी तरह बेअसर दिखी।

- रोहन बोपन्ना की सर्विस का कजाख्स्तान जोड़ी के पास कोई जवाब नहीं। नेट पर दिविज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। और इसी के साथ भारत ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया।

- कजाख जोड़ी 8वें गेम में फिलहाल 40-15 की बढ़त पर। भारतीय जोड़ी का इस बार सर्विस ब्रेक करना मुश्किल लग रहा है। नहीं कर सकी। कजाख अभी स्कोर में 3-5 से पिछड़ती हुई।

- भारत की अनुभवी जोड़ी फिलहाल कजाख्स्तान की युवा जोड़ी पर भारी पड़ रही है। दिविज शरण ने अपनी सर्विस में कजाक जोड़ी को कोई अंक ही नहीं लेने दिया। भारत ने 5-2 की बढ़त बनाई।


- कजाख्स्तान की वापसी। भारतीय जोड़ी से गलती कराई और अब वह 2-4 से पीछे।

- भारतीय जोड़ी का उम्दा प्रदर्शन। कजाख्स्तान को नहीं दिया कोई मौका और 4-1 की बढ़त बनाई।

- कजाख्स्तान ने आखिरकार अपना खाता खोला। चौथे गेम में कजाख्स्तान ने अपनी सर्विस जाया नहीं जाने दी और भारतीय जोड़ी के खिलाफ स्कोर 1-3 कर लिया।

- भारतीय टीम की जोरदार शुरुआत। कजाख्स्तान के एलेक्सेंडर बुबलिक और डेनिस येअसेयेव पर 3-0 की बढ़त बनाई।

- भारत की शानदार शुरुआत। रोहन बोपन्ना/दिविज शरण की शानदार शुरुआत। पहले सर्विस करते हुए पहला अंक लिया। इसके बाद कजाख्स्तान की सर्विस ब्रेक करते हुए दोनों प्वाइंट अपने पक्ष में किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed