{"_id":"5e22e95d8ebc3e4b02584562","slug":"ashleigh-barty-won-the-first-title-at-home-atp-wta-adelaide-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीलेड इंटरनेशनलः एश्ले बार्टी ने घरेलू सरजमीं पर जीता पहला खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एडीलेड इंटरनेशनलः एश्ले बार्टी ने घरेलू सरजमीं पर जीता पहला खिताब
Sat, 18 Jan 2020 04:48 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Jan 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
एश्ले बार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने एटीपी-डब्ल्यूटीए एडीलेड इंटरनेशनल के फाइनल में 19 साल की डायना यास्त्रेमस्का को से हराकर शनिवार को करियर में पहली बार घरेलू सरजमीं पर खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-एक पायदान पर काबिज बार्टी ने यूक्रेन की 24वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी को 87 मिनट तक चले मुकाबले को 6-2, 7-5 से जीता।
विज्ञापन
बार्टी ने इसके साथ ही सोमवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। 23 साल की बार्टी ने जीत के बाद कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है। अगले सप्ताह मेलबर्न में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं।' उनसे पहले घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया की जैमी वॉल्फे ने 2011 में होबार्ट में खिताब जीता था।
विज्ञापन