ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के शिकार हुए लोगों के लिए इनामी राशि दान करेंगी बार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के शिकार हुए लोगों की मदद के लिए इस हफ्ते ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से मिलने वाली राशि ‘रेड क्रास’ संस्था को दान देंगी।
बार्टी ने रविवार को खुलासा किया कि नवंबर में आग से हुई तबाही को देखने के बाद वह पहले ही जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने के लिए ‘रॉयल सोसायटी’ को 30,000 डॉलर दान में दे चुकी हैं ताकि घायल जंगली जानवरों की मदद की जा सके। अब उन्होंने ब्रिस्बेन से मिलने वाली पुरस्कार राशि (संभवत: 250,000 डालर) को ‘रेड क्रास’ को देने का फैसला किया।