बार्टी ने किया नंबर-1 हालेप का शिकार, दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्लेग बार्टी ने साल का पहला ग्रैंड स्लैम शुरू होने से चार दिन पहले अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर दिग्गज खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी बार्टी ने बुधवार को सिडनी इंटरनेशल के अंतिम 16 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया। बार्टी ने मैच में कुल 26 विनर्स लगाए, जबकि रोमानियाई खिलाड़ी हालेप नौ विनर्स ही लगा पाईं।
चोट से जूझ रही हालेप का यह पिछले तीन महीनों में पहला मैच था। अब क्वार्टर फाइनल में बार्टी का सामना इलिसे मार्टिंस से होगा, जिन्होंने एनेट कोंटावेंट को 6-3,6-1 से पराजित किया। ए सानोविच ने प्रिसिला होन को 0-6,6-3,6-3 से और टीमिया ने समांथा स्टोसुर को 5-7,6-4,6-3 से बाहर का रास्ता दिखाकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
सिलिच ने किर्गियोस को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी मारिन सिलिच ने कूयोंग क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की, जबकि निक किर्गियोस बाहर हो गए। पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन सिलिच ने नवंबर में क्रोएशिया को डेविस कप ट्रॉफी दिलाने में मदद की थी।
इसके बाद घुटने को आराम देने के लिए उन्होंने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र ओपन टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। उन्होंने नए फाइनल सेट के टाईब्रेकर में 2-7 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए केविन एंडरसन को 6-3, 4-6,15-13 से पराजित किया।
इस नए फाइनल सेट के टाईब्रेकर नियम का इस्तेमाल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में किया जाएगा, जो अगले हफ्ते से शुरू होगा। वह इस इस नियम से दर्ज करने वाले पहली खिलाड़ी बने। वहीं बर्नार्ड टॉमिक ने किर्गियोस को 6-3 6-4 से मात दी।