फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Aryna Sabalenka wins third straight title in Abu Dhabi

आर्यना सबालेंका ने अबुधाबी में जीता लगातार तीसरा टाइटल, विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचीं

Wed, 13 Jan 2021 04:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Jan 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Aryna Sabalenka wins third straight title in Abu Dhabi
आर्यना साबलेंका - फोटो : सोशल मीडिया

बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने बुधवार को अबुधाबी ओपन टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही वह विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गईं। यह आर्यना का अबुधाबी में लगातार तीसरा टाईटल था। वह पिछले 15 मुकाबलों से अपराजित हैं।

विज्ञापन


साल के पहले डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के फाइनल में उनका सामना वेरोनिका कुदेरमेतोवा से था, जिन्होंने सेमीफाइनल में मार्टा कोस्त्युक को हराया था। सेमीफाइनल में मारिया सक्कारी को शिकस्त देकर लगातार 14वीं जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की करने वालीं आर्यना सबालेंका ने सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


अब आर्यना सबालेंका और वेरोनिका कुदेरमेतोवा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगी, जहां जरूरी 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करने के बाद अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed