{"_id":"5bef216abdec2269871ef493","slug":"ankita-raina-and-karman-kaur-thandi-qualified-for-semifinal-at-itf-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की अंकिता-करमन सेमीफाइनल में, ताइवानी जोड़ी के खिलाफ जीता मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारत की अंकिता-करमन सेमीफाइनल में, ताइवानी जोड़ी के खिलाफ जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ankita and karman
डब्ल्यूटीए द्वारा ताइवान की राजधानी में आयोजित आईटीएफ फाइनल में भारत की अंकिता रैना और करमन कौर थांडी की जोड़ी ने वूमेंस डबल्स इवेंट में धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में ताइवानी जोड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
अंकिता-करमन की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में ताइवान की लियांग एन शुओ और ली या सुआन की जोड़ी को मुकाबले में 4-6, 6-4, 10-8 से शिकस्त दी। पहला सेट गंवाने के बाद भारतीय जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए दोनों सेट अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अब शनिवार को भारतीय जोड़ी का सामना वूमेंस डबल्स के सेमीफाइनल में डांको कोविनिक और जापान की मिसाका डोई की जोड़ी के साथ होगा।