{"_id":"5c59cfaebdec222720373975","slug":"ankita-raina-and-karman-kaur-thandi-holds-key-as-india-aim-for-fed-cup-world-group-ii","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेड कप विश्व ग्रुप दो क्वालिफाई: रैना और थांडी पर रहेगा भारतीय दारोमदार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेड कप विश्व ग्रुप दो क्वालिफाई: रैना और थांडी पर रहेगा भारतीय दारोमदार
Tue, 05 Feb 2019 11:32 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेड कप टेनिस टूर्नामेंट विश्व ग्रुप दो क्वालिफाई में भारतीय उम्मीदों का दारोमदार शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना और करमन कौर थांडी के कंधों पर होगा। टीम की अन्य सदस्य प्रार्थना थोंबरे, महम जैन और रिया भाटिया हैं। बुधवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत को पूल ए में थाईलैंड के रूप में आसान चुनौती मिली है।
विज्ञापन
कजाख से मिलेगी असल चुनौती : भारत को असल चुनौती मेजबान कजाखस्तान से मिलेगी, जिसके पास शीर्ष 100 में शामिल दो एकल खिलाड़ी हैं। कजाखस्तान की यूलिया पुतिनसेवा दुनिया की 43वें और जरीना दियास 96वें नंबर की खिलाड़ी हैं। पूल ए और बी की विजेता टीम आपस में खेलेंगी, जिससे तय होगा कि विश्व कप दो में किसे जगह मिलेगी।
विज्ञापन
पूल बी से चीन का शीर्ष पर रहना तय : पूल बी में चीन है जिसके पास दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी शुआई झांग और 42वें नंबर की सेइसेइ झेंग हैं। इसके अलावा कोरिया, इंडोनेशिया और प्रशांत ओशियाना भी इस ग्रुप में हैं। पूल बी से चीन का शीर्ष पर रहना लगभग तय है, जबकि पूल ए में भारत और कजाखस्तान में से कोई पहुंचेगा।
विज्ञापन
पिछले साल दिल्ली में अंकिता ने पुतिनसेवा को हराया था लेकिन इस बार कजाख खिलाड़ी अपने देश में खेल रही है। भारतीय टीम कजाखस्तान को हरा देती है तो प्रमोशन प्लेऑफ में चुनौती और कठिन हो जाएगी। कप्तान विशाल उप्पल ने कहा, 'हम एक समय पर एक मैच के बारे में सोच रहे हैं। हमारी पहली चुनौती थाईलैंड को हराना है। कजाखस्तान की टीम मजबूत है लेकिन हमारे खिलाड़ी उलटफेर करने को बेताब हैं।'