{"_id":"5a02bc604f1c1b8e698b9f6b","slug":"andy-murry-may-skip-australian-open-too-like-us-open","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन से भी रह सकते हैं दूर ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन से भी रह सकते हैं दूर
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटिल चल रहे ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अमेरिकी ओपन के बाद अगले साल की शुरुआत में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से भी हट सकते हैं। हिप इंजरी से जूझ रहे मरे ने कहा कि अगर वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए तो वह साल के पहले टूर्नामेंट में खेलने को नहीं उतरेंगे।
ब्रिटिश खिलाड़ी विंबलडन में क्वार्टरफाइनल के दौरान चोट से संघर्ष करते दिखे। इस मैच में उन्हें अमेरिका के सैम क्यूरी ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इसके बाद से मरे ने कोई मैच नहीं खेला है। मरे हालांकि ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से वापसी करने को सोच रहे हैं। यह टूर्नामेंट 31 दिसंबर से खेला जाना है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले एक तरह का वार्म अप टूर्नामेंट होता है।
रोजर फेडरर के साथ ग्लासगो में एक प्रदर्शनी मैच से पहले 30 वर्षीय मरे ने कहा कि वह सौ फीसदी फिट होना चाहते हैं। इसके बाद ही बड़े मैच में उतरेंगे।