फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   andy murray to skip Australian Open after Scot tested positive for Covid-19 earlier this month: LTA

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एंडी मरे का ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला

Fri, 22 Jan 2021 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
andy murray to skip Australian Open after Scot tested positive for Covid-19 earlier this month: LTA
एंडी मरे

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया है। एलटीए ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उसने कहा कि मरे ने साफ कर दिया है कि वह 2021 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे। दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के स्टार एंडी मरे ने सेल्फ आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है। हालांकि, मरे को अब भी साल के पहले ग्रैंड स्लैम में खेलने की उम्मीद है। मगर उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मेलबर्न का सफर कैसे तय करेंगे और फिर वहां पहुंचने के बाद 14 दिनों का क्वारंटीन करना। इसलिए उन्होंने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान नहीं भरेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन कोरोना प्रतिबंधों के कारण तीन सप्ताह की देरी से आठ फरवरी से शुरू होगा। खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना अनिवार्य है। बता दें कि मरे को ब्रिटेन से रवाना होने के एक दिन पहले कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मरे अपने घर पर ही आइसोलेशन में रहे। 33 साल के एंडी मरे को साल के पहले ग्रैंडस्लैम में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed