ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कॉटिश मीडिया ने इसकी जानकारी दी। स्कॉटिश मीडिया ने अपने बयान में कहा, फिलहाल मरे का स्वास्थ्य अच्छा है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और उम्मीद है कि अगले महीने से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन का वह हिस्सा होंगे। मरे को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण तीन सप्ताह की देरी से आठ फरवरी को शुरू होगा। खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिये आस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन पर पृथकवास पर रहना अनिवार्य है। गौरतलब है कि बीते दो हफ्ते पहले एंडी मरे ने कोरोना महामारी के कारण फ्लोरिडा में होने वाले डेरले बीच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : चार्टर्ड उड़ानों से मेलबर्न पहुंचकर पृथकवास में रहेंगे क्वालीफायर
परंपरागत तारीखों से तीन सप्ताह विलंब से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस के क्वालीफायर यहां से करीब 12000 किलोमीटर दूर खेले गए और अब आठ फरवरी से सत्र के इस पहले ग्रैंडस्लैम के लिए 16 पुरुष और 16 महिला क्वालीफायर चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंचेंगे ।
कोरोना महामारी के कारण पृथकवास प्रोटोकॉल के मद्देनजर टूर्नामेंट तीन सप्ताह देर से शुरू हो रहा है। क्वालीफायर 15 चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंचकर 14 दिन पृथकवास में रहेंगे। मुख्य ड्रॉ में पहले ही जगह बना चुके खिलाड़ी आज से पहुंचना शुरू करेंगे।
महिला क्वालीफायर मुकाबले दुबई और पुरूष क्वालीफायर दोहा में खेले गए। महिला क्वालीफायर में दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन युगल चैम्पियन हंगरी की टिमिया बाबोस और ब्रिटेन की फ्रांसिस्का जोंस भी है। जोंस के दुर्लभ आनुवांशिक लक्षण हैं यानी वह दोनों हाथ में तीन ऊंगलियों और एक अंगूठे , दाहिने पैर में तीन ऊंगलियों और बाएं पैर में चार ऊंगलियों के साथ पैदा हुई थी। पुरुष क्वालीफायर में स्पेन के 17 वर्ष के कार्लोस अलकारेज शामिल हैं।
छह महिला और छह पुरूष खिलाड़ी 'लकी लूजर्स' के रूप में आस्ट्रेलिया जायेंगे और उन्हें भी पृथकवास में रहना होगा । किसी खिलाड़ी के नाम वापिस लेने या चोटिल होने पर इन्हें मौका मिलेगा। इनके अलावा रैंकिंग के आधार पर 104 खिलाड़ियों को स्वत: प्रवेश मिला है। वाइल्ड कार्डधारी खिलाड़ी और क्वालीफायर उनसे जुड़ेंगे।
सभी खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया की उड़ान भरने से पहले कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी । पहुंचने पर और पृथकवास में भी उनकी जांच होगी। क्वालीफायर को 15 विशेष उड़ानों से लाया जाएगा जिसमें कुल क्षमता की 25 प्रतिशत सीटें ही भरी होंगी। निगेटिव नतीजा आने पर खिलाड़ी रोज पांच घंटे कड़े प्रोटोकॉल के बीच अभ्यास कर सकेंगे।