{"_id":"5c26586bbdec2256bd3cf35f","slug":"andy-murray-is-come-back-in-brisbane-international-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से कोर्ट पर वापसी करेंगे मरे ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से कोर्ट पर वापसी करेंगे मरे
Fri, 28 Dec 2018 10:37 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने कहा है कि उनके कुल्हे में अभी भी दर्द है पर यह पहले से काफी बेहतर है। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 11 माह बाद सोमवार से शुरू होने वाले सत्र के पहले टूर्नामेंट ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से वापसी करेंगे।
विज्ञापन
दो बार (2012 व 2013) यह ट्रॉफी जीत चुके 31 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी की मौजूदा रैंकिंग 256 है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ मैच खेलकर यह देखना चाहता हूं कि कैसा महसूस कर रहा हूं। पिछले साल जब में यहां आया था तो यह काफी मुश्किल था। मैं काफी संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब यह काफी बेहतर है।
विज्ञापन
पिछले सत्र के शुरुआत में भी वह यहां खेलना चाहते थे लेकिन चोट के चलते टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर उन्होंने हटने का फैसला किया था और कुल्हे की चोट के चलते ऑस्ट्रेलियन ओपन से भी हट गए थे। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई थी, जिसके चलते वह करीब एक साल तक कोर्ट से दूर रहे। संन्यास के बारे में पूछे जाने पर मरे ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अपनी शर्तों पर खेल का अलविदा करना चाहता है।
विज्ञापन