{"_id":"5d9375d68ebc3e93bf3bc69e","slug":"andy-murray-biggest-win-after-return-djokovic-wins-in-japan-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापसी के बाद मरे ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, जोकोविच का जापान ओपन में विजयी आगाज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वापसी के बाद मरे ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, जोकोविच का जापान ओपन में विजयी आगाज
Tue, 01 Oct 2019 09:20 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने कूल्हे की सर्जरी के बाद सबसे बड़ी जीत दर्ज की। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 32 वर्षीय मरे ने चाइना ओपन में साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 13वें नंबर के इटली के माटेतो बेरेटिनी को 7-6,7-6 से पराजित किया।
मरे ने यह मुकाबला दो घंटे में अपने नाम किया। अब अंतिम 16 में मरे का सामना हमवतन कैमरून नौरी से होगा। इस साल जनवरी में मरे की दूसरी बार कूल्हे की सर्जरी हुई थी। दुनिया के 503वें नंबर के खिलाड़ी मरे ने सर्जरी के बाद पिछले सप्ताह जुहाई चैंपियनशिप में टेन्नेस सैंडग्रेन के खिलाफ पहली जीत दर्ज की थी।
कंधे की चोट से उबरकर जोकोविच का विजयी आगाज
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बायें कंधे की चोट से उबरकर जापान ओपन में जीत से आगाज किया। जोकोविच को युगल मुकाबले में हार मिली थी। यूएस ओपन से हटने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे सर्बिया के जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के 20 वर्षीय अलेक्सी पोपयरिन को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात दी। अन्य मैचों में जापान के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले टारो डेनियल ने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को 6-4, 4-6, 7-6(7/5) से और यासुताका उचियामा ने बेनोइट पियरे को 6-2, 6-2 से पराजित किया।