{"_id":"5c2b6f0dbdec2256d06c6f1f","slug":"andy-murray-beat-james-duckworth-in-brisbane-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडी मरे का विजयी आगाज, ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में जीत के साथ की वापसी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एंडी मरे का विजयी आगाज, ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में जीत के साथ की वापसी
Tue, 01 Jan 2019 07:15 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray
ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने वापसी करने के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ पर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सितंबर के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी टेनिस खेल रहे 31 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के वाइल्डकार्ड धारक को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। जीत के बाद मर्रे ने कहा, 'मेरे लिए पिछले 18 महीने वास्तव में काफी मुश्किल रहे है, कई उतार-चढ़ाव भरे रहे है। मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरना काफी मुश्किल था।'
विज्ञापन
जनवरी में दाएं कूल्हे की सर्जरी के बाद मर्रे ने 12 मैच खेले है जिसमें सात में जीत दर्ज की है। ब्रिसबेन में दो बार खिताब जीतने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'मुझे नहीं पता इसे पूरी तरह ठीक होने में और कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
महिलाओं के मुकाबले के पहले दौर में योहाना कोंटा ने तीसरी वरीयता प्राप्त सलोआने स्टीफंस को 6-4, 6-3 से हराया। दूसरे दौर में उनका सामना अज्ला तोमलजानोविच से होगा जिन्होंने कटरीना सिनिअकोवा को 1-6, 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। इनपुट-भाषा