फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andy Murray Awared With Knighthood in Queens Honors List of 2016

एंडी मरे नहीं जनाब, ‘सर’ एंडी मरे के नाम से जानेगी दुनिया

Mon, 02 Jan 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray Awared With Knighthood in Queens Honors List of 2016
एंडी मरे - फोटो : Sky Sports
पुरुष टेनिस के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे को अब सर एंडी मरे के नाम से जाना जाएगा। दरअसल 2016 के क्वींस ऑनर्स लिस्ट में मेंस टेनिस के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे को नाइटहुड सम्मान मिला है। इस लिस्ट में ओलंपिक चैंपियन धावक मो फराह का भी नाम शामिल है। मरे को अब प्रोफेशनली सर एंडी मरे कहा जाएगा।
विज्ञापन


इस बात की अटकलें तब से ही लगाई जा रही थीं, जब ब्रिटेन के पहले नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मरे ने कहा था कि नाइटहुड सम्मान के लिए उनकी उम्र अभी काफी कम है। उस समय एक इंटरव्यू में मरे ने कहा कि नाइटहुड सम्मान देश का सबसे बड़ा सम्मान है, मुझे नहीं पता कि ये मुझे मिलेगा या नहीं लेकिन जहां तक मुझे लगता है मैं अभी इस सम्मान को पाने के लिए काफी छोटा हूं।
विज्ञापन


मरे ने कहा कि वो अब भी गलतियां कर सकते हैं और खराब खेल सकते हैं, इसलिए वो जिस तरह से अभी खेल रहे हैं, उसी तरह आगे खेलने के लिए कोशिश करते रहेंगे।

जल्द ही मिल गया सम्मान

Andy Murray Awared With Knighthood in Queens Honors List of 2016
एंडी मरे - फोटो : Sky Sports
मरे के विम्बलडन का खिताब जीतते ही विभिन्न सूत्रों से पता चल गया था कि मरे को ये सम्मान मिल सकता है और अब इस पर मुहर भी लग गई। नाइटहुड सम्मान पाने वाले वो सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें ये सम्मान मिलना कई तरह से आसामान्य लग रहा है।

29 साल के मरे और सभी सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों से काफी छोटे हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों को ये सम्मान उनके करियर के आखिर में जाकर मिला है। जबकि मरे को बहुत कम उम्र में ही ये सम्मान मिल गया है। ग्रेट ब्रिटेन में कई सारे अच्छे टेनिस खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन फ्रेड पेरी के बाद कोई नहीं हुआ।

सर मरे नहीं, सिर्फ एंडी मरे बुलाइए

Andy Murray Awared With Knighthood in Queens Honors List of 2016
एंडी मरे - फोटो : The Guardian
मरे ने 11 बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक का सफर तय किया और उनमें से 3 ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया। मरे के लिए साल 2016 काफी अच्छा रहा। उन्होंने इस साल विम्बलडन में अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इसके अलावा भी विश्व का नंबर एक टेनिस प्लेयर होने का तमगा हासिल किया।

अब आगे एंडी मरे को सर एंडी मरे के नाम से पुकारा जाएगा। लेकिन 2017 में होने वाले विम्बलडन चैंपियनशिप के आयोजकों से उन्होंने आग्रह किया है कि वे उन्हें उनके सामान्य नाम से ही पुकारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed