फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andrey Rublev Wins serbia Open beating Novak Djokovic wins his third season title

Serbia Open: नोवाक जोकोविच को हराकर चैंपियन बने रुबलेव, रूसी खिलाड़ी ने जीता सीजन का तीसरा खिताब

Mon, 25 Apr 2022 11:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 11:02 AM IST
सार

एंड्री रुबलेव ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर सीजन का तीसरा खिताब अपने नाम किया। वहीं जोकोविच को इस साल सात में से पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 
 

विज्ञापन
Andrey Rublev Wins serbia Open beating Novak Djokovic wins his third season title
एंड्री रुबलेव - फोटो : ANI

विस्तार

सर्बिया ओपेन के फाइनल में एंड्री रुबलेव ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर सीजन का तीसरा खिताब जीता है। रूस के रुबलेव पहली बार सर्बिया ओपेन में खेल रहे थे और उन्होंने जीत के साथ इस प्रतियोगिता का आगाज किया है। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। रुबलेव ने जोकोविच के खिलाफ जबरदस्त ताकत का नमूना दिखाया और उनके घरेलू मैदान पर 6-2, 6-7, 6-0 के अंतर से मात दी। जोकोविच अपने घरेलू मैदान पर जीत के प्रबल दावेदार थे। 
विज्ञापन


पहला सेट 6-2 के अंतर से आसानी से जीतने के बाद रुबलेव दूसरे सेट में पिछड़ गए थे, लेकिन इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच प्वाइंट बचाकर मुकाबले को टाई ब्रेक तक पहुंचाया। हालांकि, जोकोविच इस सेट को जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद तीसरे सेट में रुबलेव ने बेहतरीन खेल दिखाया और सर्बिया के दिग्गज को कोई प्वाइंट नहीं लेने दिया। तीसरा सेट 6-0 से जीतने के साथ ही उन्होंने मैच और खिताब अपने नाम किया। यह मुकबला दो घंटे 29 मिनट तक चला। 
विज्ञापन


फैंस का फिर से आना सुखद
ट्रॉफी समारोह के दौरान रुबलेव ने जोकोविच से कहा कि आपके खिलाफ खेलना और दूसरी बार कोर्ट में उतरना शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि हमारे बीच आगे भी कई मैच होंगे। मुझे यहां बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यह बेहतरीन शहर है। यह वाकई खास है। मैं सभी समर्थकों से एक सप्ताह तक सभी खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा। फिर से पूरे कोर्ट में दर्शकों को देखना हम सभी के लिए खास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुबलेव ने की नडाल की बराबरी
साल 2022 में खिताब जीतने के मामले में रुबलेव ने स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। इससे पहले फरवरी में उन्होंने मार्सेली और दुबई में खिताब जीते थे। जोकोविच इस सीजन के अपने तीसरे टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे। हालांकि, इस साल वो अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं। इससे पहले मोंटे कार्लो मास्टर्स और दुबई चैंपियनशिप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जबकि कोरोना का टीका न लगवाने के कारण वो ऑस्ट्रेलियन ओपेन में नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed