सेरेना विलियम्स ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने अपनी बेटी के जन्म के दो हफ्ते बाद उसकी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। विलियम्स ने अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर बुधवार को इंस्टाग्राम पर साझा की। खबर लिखे जाने तक इस फोटो पर 8 लाख 52 हजार से अधिक लाइक्स और करीब 30 हजार कमेंट्स आ चुके हैं।
गौरतलब है कि विलियम्स ने फ्लोरिडा के एक क्लीनिक में एक सितंबर की रात को बच्ची को जन्म दिया था। 35 वर्षीय विलियम्स और उनके मंगेतर एलेक्सिस ओहानियन ने अपने घर में नए मेहमान का जोरदार स्वागत किया है। बता दें कि सेरेना विलियम्स अपने प्रेग्नेंसी के दौरान भी खेल को नहीं रोक सकी थी।
23 ग्रैंडस्लेम जीतने वाली सेरेना विलियम्स टेनिस के इतिहास में पहले ही अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। लेकिन साल 2017 की जनवरी में प्रेग्नेंट होते हुए भी ऑस्ट्रेलिया ओपन में भाग लेकर ग्रैंड स्लेम जीतकर उन्होंने फैंस को चौंका दिया था। सेरेना जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन में उतरने की योजना बनाने के बारे में बता चुकी हैं।
सेरेना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जूनियर एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियन से मिलें। इसके साथ उन्होंने उसके बायो लिंक पर उसके अमेजिंग जर्नी को देख सकते हैं। इसके अलावा उसने कहा कि आईजी पर भी उसकी स्टोरी देख सकते हैं।
A post shared by Serena Williams (@serenawilliams) on