{"_id":"5fcfb2f88ebc3ecfcc52ff4f","slug":"american-sofia-kenin-named-wta-player-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीए प्लेयर आफ द ईयर बनीं सोफिया केनिन, यह खिताब पाने वाली आठवीं अमेरिकी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डब्ल्यूटीए प्लेयर आफ द ईयर बनीं सोफिया केनिन, यह खिताब पाने वाली आठवीं अमेरिकी
Tue, 08 Dec 2020 10:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
सोफिया केनिन
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सोफिया केनिन को डब्ल्यूटीए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। केनिन डब्ल्यूटीए प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली आठवीं अमेरिकी खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ वह सेरेना विलियम्स, मार्टिना नवरातिलोवा, लिंडसे डेवनपोर्ट, ट्रेसी ऑस्टिन, क्रिस एवर्ट, वीनस विलियम्स और जेनिफर अरियतिति के क्लब में शामिल हो गई हैं। गौरतलब है कि केनिन ने सेमीफाइनल में विश्व की नंबर 1 एश्ले बार्टी को और फाइनल में दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गारबाइन मुगुरुजा को हराया था। केनिन फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
Congratulations to the 2020 award winners! 👏💜https://t.co/MYoJQazvEf
— wta (@WTA) December 8, 2020