फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   America Open 2019: All eyes on Serena Williams

सोमवार से शुरू होने जा रहे यूएस ओपन में इतिहास रचने उतरेंगी सेरेना विलियम्स

Sat, 24 Aug 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
America Open 2019: All eyes on Serena Williams
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका की 37 साल की खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन में टेनिस इतिहास रचने की कोशिश करेंगी, लेकिन कई ग्रैंडस्लैम विजेता और ऊंची रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी भी खिताब की दौड़ में होंगी।

विज्ञापन


सेरेना फ्लशिंग मिडोज में पहले दौर में रूस की मारिया शारापोवा से भिड़ेंगी। उन्हें पिछले साल के अमेरिकी ओपन फाइनल में नाओमी ओसाका से हार का सामना करना पड़ा था। शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन ओसाका ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैं इस मुकाबले को देखूंगी। न्यूयार्क में हर कोई इस मैच को देखना चाहेगा।‘
विज्ञापन


सेरेना अपना 24वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतना चाहेंगी ताकि वह मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक रिकार्ड की बराबरी कर सकें। वह क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीय और फ्रेंच ओपन चैम्पियन एशले बार्टी से भिड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरेना ने 2017 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है। वह पिछले साल अमेरिकी ओपन में ओसाका से हारी और पिछले दो विम्बलडन फाइनल में उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा जिसमें पिछले महीने वह रोमानिया की सिमोना हालेप से पराजित हुईं।


बार्टी, ओसाका, हालेप और चेक गणराज्य की तीसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा भी अपना पहला ग्रैंडस्लैम हासिल करना चाहेंगी। सेरेना पीठ में दर्द के कारण डब्ल्यूटीए टोरंटो फाइनल में रिटायर होने के बाद से नहीं खेली हैं जिससे कनाडा की बियांका एंद्रेस्कू ने खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed