{"_id":"5d23822a8ebc3e6d1d71c860","slug":"alison-riske-stuns-number-1-ashleigh-barty-in-wimbledon-2019-pre-quarterfinal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिस्के ने थामा नंबर एक बार्टी का सफर, पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रिस्के ने थामा नंबर एक बार्टी का सफर, पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Tue, 09 Jul 2019 07:00 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
रिसके
- फोटो : social media
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्लघे बार्टी का सेरेना विलियम्स के बाद फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनने का सपना अंतिम-16 में हार के साथ टूट गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी को दुनिया की 55वें नंबर की अमेरिका की एलिसन रिस्के के हाथों 6-3, 2-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बार्टी ने इस हार से पहले टूर्नामेंट में कोई सेट नहीं गंवाया। रिस्के ने पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रिस्के की भिड़ंत हमवतन और सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स से होगी। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेेरेना ने कार्लो सुआरेज नवारो को 6-2, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
Trending Videos
रिस्के 20 जुलाई को अमृतराज के बेटे स्टीफन से करेंगी शादी
रिस्के ने शादी से 12 दिन पहले अपने करिअर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वह विंबलडन के बाद 20 जुलाई को अपने गृहनगर पीट्सबर्ग में स्टीफन अमृतराज के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। स्टीफन पूर्व भारतीय डेविस कप खिलाड़ी आनंद अमृतराज के बेटे हैं। रिस्के और स्टीफन पिछले तीन वर्षों से अच्छे दोस्त हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने आक्रामक खेल दिखाया। मैंने बार्टी से मैच छीना। घसियाले कोर्ट पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हूं। उम्मीद है कि अब मैं दूसरे तरह के कोर्ट पर भी अच्छा प्रदर्शन करूंगी।’