फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Alexander Zverev wins Acapulco ATP title beat Stefanos Tsitsipas in final

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेनफोस सितसिपास को हराते हुए अकापुल्को एटीपी टूर्नामेंट अपने नाम किया

Sun, 21 Mar 2021 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Mar 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Alexander Zverev wins Acapulco ATP title beat Stefanos Tsitsipas in final
एलेक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : यूएस ओपन

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेनफोस सितसिपास को हराते हुए अकापुल्को एटीपी टूर्नामेंट अपने नाम किया। दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने टॉप वरीयता वाले सितसिपास को 6-4, 7-6 (7/3) से मात दी। मैक्सिको में हुए इस हार्डकोट टूर्नामेंट से पहले जर्मनी के ज्वेरेव का रिकॉर्ड सितसिपास के खिलाफ अच्छा नहीं था। सातवीं रैंकिंग का यह खिलाड़ी पांचवीं रैंक वाले ग्रीस के सितसिपास से पिछले पांच मैच में हारते आ रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


आज भी पहले सेट में वह हार गए, लेकिन दूसरे सेट में 22 वर्षीय सितसिपास के खिलाफ जबरदस्त वापसी की। कांटे के इस सेट में उन्हें 7-6 से जीत मिली। अंत में तीसरा सेट और करियर का 14वां एटीपी टाइटल अपने नाम किया। यह साल 2021 में भी उनकी पहली बड़ी सफलता है। अगले हफ्ते से शुरू होने वाले मियामी मास्टर्स में नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, रोजर फेडरर और डॉमिनिक थीम की गैरमौजूदगी में इन्हीं दोनों में से एक खिलाड़ी खिताब जीत सकता है। याद हो कि सितसिपास ने साल के पहले ग्रैडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed