{"_id":"60571f6efdf46219ea7648ce","slug":"alexander-zverev-wins-acapulco-atp-title-beat-stefanos-tsitsipas-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेनफोस सितसिपास को हराते हुए अकापुल्को एटीपी टूर्नामेंट अपने नाम किया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेनफोस सितसिपास को हराते हुए अकापुल्को एटीपी टूर्नामेंट अपने नाम किया
Sun, 21 Mar 2021 03:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Mar 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- फोटो : यूएस ओपन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेनफोस सितसिपास को हराते हुए अकापुल्को एटीपी टूर्नामेंट अपने नाम किया। दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने टॉप वरीयता वाले सितसिपास को 6-4, 7-6 (7/3) से मात दी। मैक्सिको में हुए इस हार्डकोट टूर्नामेंट से पहले जर्मनी के ज्वेरेव का रिकॉर्ड सितसिपास के खिलाफ अच्छा नहीं था। सातवीं रैंकिंग का यह खिलाड़ी पांचवीं रैंक वाले ग्रीस के सितसिपास से पिछले पांच मैच में हारते आ रहे थे।
विज्ञापन
Alexander zverev beats stefanos tsitsipas 6-4 7-6 in the final of the abierto Mexicano #zverev #champion #abiertomexicano ( Getty ) pic.twitter.com/ydoRdqlOAC
— Phil (@tennis_phil) March 21, 2021
विज्ञापन
आज भी पहले सेट में वह हार गए, लेकिन दूसरे सेट में 22 वर्षीय सितसिपास के खिलाफ जबरदस्त वापसी की। कांटे के इस सेट में उन्हें 7-6 से जीत मिली। अंत में तीसरा सेट और करियर का 14वां एटीपी टाइटल अपने नाम किया। यह साल 2021 में भी उनकी पहली बड़ी सफलता है। अगले हफ्ते से शुरू होने वाले मियामी मास्टर्स में नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, रोजर फेडरर और डॉमिनिक थीम की गैरमौजूदगी में इन्हीं दोनों में से एक खिलाड़ी खिताब जीत सकता है। याद हो कि सितसिपास ने साल के पहले ग्रैडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन