{"_id":"5bf1d36ebdec2269c10fa1e9","slug":"alexander-zverev-beat-novak-djokovic-in-final-of-atp-finals-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच को हराकर एलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, एटीपी फाइनल्स 2018 का टाइटल जीता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच को हराकर एलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, एटीपी फाइनल्स 2018 का टाइटल जीता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
alexender zverev
जर्मनी टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के नंबर-1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स 2018 का टाइटल जीत लिया है। एटीपी रैंकिंग में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरव ने फाइनल मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी को 6-4, 6-3 से सीधें सेटों में मात देकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
पहला सेट आसानी से जीतने के बाद 21 वर्षीय ज्वेरेव ने दूसरे सेट में भी नोवाक जोकोविच को आसानी से हरा दिया। नोवाक जोकोविच के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीतने के बाद ज्वेरेव खुशी से कोर्ट पर ही लेट गए।
विज्ञापन
बता दें कि नोवाक जोकोविच दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सेमीफाइनल में हराया था। जबकि ज्वेरेव ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फेडरर इस टूर्नामेंट में अपना पहला ग्रुप मुकाबला हारने के बाद सेमीफाइनल में ज्वेरेव से हारे थे।
विज्ञापन
मेंस डबल्स ईवेंट के चैंपियन
Mike Bryan and Jack Sock
वहीं मेंस डबल्स ईवेंट के फाइनल मुकाबले में जे सॉक और एम ब्रायन की अमेरिकी जोड़ी ने फ्रांस की एन महुत और पीएच हर्बर्ट की जोड़ी को 5-7, 6-1, 13-11 से हराकार एटीपी फाइनल्स 2018 का टाइटल अपने नाम किया।