फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Alexander Zverev battles to first Grand Slam quarter-final in French Open 2018

फ्रेंच ओपन: ज्वेरेव पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में, स्टीफंस-यूलिया भी अंतिम 8 में बनाई जगह

Mon, 04 Jun 2018 12:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Alexander Zverev battles to first Grand Slam quarter-final in French Open 2018
एलेक्जेंडर ज्वेरेव

जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन में लगातार तीसरी बार मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ वह अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 21 वर्षीय ज्वेरेव ने रूस के करेन खाचानोव को 4-6, 7-6, 2-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया। अब उनकी टक्कर डोमनिक थिएम से होगी जिन्होंने जापान के केई निशिकोरी को 6-2, 6-0, 5-7, 6-4 से मात दी। थिएम लगातार तीसरे वर्ष क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


रूस के खाचानोव पिछली बार भी चौथे दौर में हार गए थे। ज्वेरेव 12 प्रयासों के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ खिलाड़ियों में पहुंचे हैं। ज्वेरेव के पास 1937 के बाद जर्मनी को फ्रेंच ओपन विजेता देने का मौका है। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दसवें गेम में ज्वेरेव ने दो सेट प्वाइंट बचाए लेकिन तीसरे मौके पर रूसी खिलाड़ी ने सेट कब्जे में कर लिया। दूसरे सेट की समाप्ति पर काफी रोमांचक खेल देखने को मिला। टाईब्रेकर में जर्मनी के खिलाड़ी ने बाजी मारकर एक-एक सेट से बराबरी कर ली। तीसरे सेट में फिर खाचनोव ने जीत हासिल कर ली लेकिन अगले दो सेट जीतकर ज्वेरेव ने मैच अपने कब्जे में कर लिया। मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, 'मैं जिम में कड़ी मेहनत करता हूं। इन सबका बड़ा फायदा मिलता है। अभी मैं काफी युवा हूं तो कोर्ट पर देर तक टिक सकता हूं। आपको बेहतर खेल दिखा सकता हूं।'
विज्ञापन


स्टीफंस और यूलिया भी अंतिम आठ में 
महिला वर्ग में यूएस ओपन चैंपियन स्लोअन स्टीफंस ने एस्टोनिया की एनेट कोनटावेट को 6-0, 6-2 से हराकर पहली बार अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाई। दसवीं वरीयता प्राप्त स्टीफंस इससे पहले चार सीजन में चौथे दौर तक पहुंचने में ही सफल रही थीं। अब उनकी टक्कर ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी और रूस की दारिया कसातकिना के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी से होगी। अमेरिका की मेडिसन कीज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने रोमानिया की मिहाइला को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। कीज की टक्कर कजाखस्तान की यूलिया से होगी जिन्होंने बारबोरा को 6-4, 6-3 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed