{"_id":"5dc465768ebc3e5b64139019","slug":"aita-was-unware-about-davis-cup-shifting-to-neutral-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटस्थ स्थल के फैसले से खुद हैरान था भारतीय टेनिस संघ, स्थानान्तरण की नहीं थी जानकारी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
तटस्थ स्थल के फैसले से खुद हैरान था भारतीय टेनिस संघ, स्थानान्तरण की नहीं थी जानकारी
Fri, 08 Nov 2019 12:11 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mahesh bhupathi
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि रोहित राजपाल को चुने जाने पर महेश भूपति को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर राष्ट्रीय महासंघ को लेकर गलत धारणा बनाई गई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने अंतिम लम्हों तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि वे डेविस कप मुकाबले को इस्लामाबाद से स्थानांतरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईटीएफ के मुकाबले को तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने का फैसला करने से कुछ घंटों पहले एआईटीए ने भूपति की जगह रोहित राजपाल को नया कप्तान नियुक्त किया था। भूपति और शीर्ष खिलाड़ियों ने इस मुकाबले के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा था। आईटीएफ ने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इस मुकाबले को 29-30 नवंबर को कराने का फैसला किया है। एआईटीए के सीईओ अखुरी विश्वदीप ने कहा कि इस तरह की धारणा बनाई गई कि एआईटीए तानाशाही तरीके से फैसला करता है जो सही नहीं है।
विज्ञापन