फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   AITA applied visa application for Leander paes and 26 others for pakistan to play davis cup

डेविस कप: AITA ने 46 के पेस पर लगाया दांव, भूपति-बोपन्ना की गैरमौजूदगी में जाएंगे पाकिस्तान

Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
AITA applied visa application for Leander paes and 26 others for pakistan to play davis cup
लिएंडर पेस

पाकिस्तान के साथ इस्लामाबाद में 29 और 30 नवंबर को होने वाले डेविस कप टाई पर अब तक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन नॉन प्लेइंग कप्तान महेश भूपति, रोहन बोपन्ना की सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने की इच्छा के चलते ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आईटा) ने वेटरन लिएंडर पेस को चयन प्रक्रिया में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) को भारत-पाक टाई पर अंतिम फैसला चार नवंबर को लेना है। बावजूद इसके आईटा ने प्रतिबंध और जुर्माने के डर से लिएंडर पेस समेत 26 खिलाडिय़ों और सपोर्ट स्टाफ का नाम पाकिस्तान वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। मतलब साफ है कि टाई होने और भूपति, बोपन्ना, रामकुमार रामानाथन के नहीं जाने की स्थिति में पेस एक बार फिर भारतीय टीम में होंगे। यही नहीं ऐसी स्थिति में उन्हें टीम का प्लेइंग कप्तान बनाए जाने की योजना है।

विज्ञापन

आईटीएफ के फैसले का इंतजार

आईटा के सेक्रेटरी जनरल हिरोनमय चटर्जी ने 'अमर उजाला' से खुलासा किया कि उन्हें आईटीएफ के फैसले का इंतजार है। आईटा ने टाई को तटस्थ स्थान पर कराने को लिख रखा है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद आईटीएफ इस पर फैसला चार नवंबर को सुनाएगा। एक बार पहले भी सुरक्षा कारणों से टाई को आगे बढ़ाया जा चुका है।

हिरोनमय यह स्वीकार करते हैं कि भूपति, बोपन्ना और रामकुमार वर्तमान हालात में पाक में खेलने के इच्छुक नहीं है। हालांकि अगर आईटीएफ टाई आयोजित करने का फैसला लेता है और ये खिलाड़ी चयन के लिए अनुपलब्ध रहते हैं तो उनके पास विकल्प होने चाहिए। इसी के चलते सभी खिलाड़ियों का नाम वीजा के लिए आवेदन किया गया है। इन सभी नामों को पाकिस्तान टेनिस फेडरेशन को भेजा गया है।

हिरोनमय ने यह साफ किया कि लिएंडर को नॉन प्लेइंग कप्तान नहीं बनाया जाएगा। टाई ग्रास कोर्ट पर होना है। लिएंडर ने अब तक संन्यास नहीं लिया है और उनका ग्रास कोर्ट पर रिकार्ड बेहतरीन है। ऐसे में वह बतौर खिलाड़ी टीम में चुने जाएंगे।

सुमित नगाल ने अब तक नहीं दिया जवाब

हिरोनमय ने खुलासा किया कि टाई के लिए सुमित नगाल से भी बात की गई है। उनसे उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा गया है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। आईटा सेक्रेटरी जनरल का कहना है कि टीम का चयन बाद की बात है। पहले देखना होगा कि आईटीएफ टाई पर क्या फैसला लेता है। अगर टाई तटस्थ स्थान पर आयोजित होता है तो सारी समस्या ही खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed