फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Agnieszka Radwanska ousted in french open

रद्वांस्का की भी चुनौती खत्म, बोपन्ना मिश्रित युगल में आगे बढ़े

Sat, 31 May 2014 04:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 May 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
Agnieszka Radwanska ousted in french open

साल का दूसरा ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट कई टॉप खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक रहा है और अब इस कड़ी में पोलैंड की तीसरी सीड खिलाड़ी एग्निएस्का रद्वांस्का का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन


पेरिस में खेले जा रहे टूर्नामेंट में महिला एकल मुकाबले के तीसरे दौर में रद्वांस्का को क्रोएशिया की 21 वर्षीय गैर वरीय खिलाड़ी एल्जा टामजानोविक ने 6-4, 6-4 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


रद्वांस्का से पहले टॉप सीड और गत चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स की दूसरे दौर में और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन चीन की ली ना की पहले दौर में चुनौती टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शीर्ष खिलाड़ियों की हार के बाद अब साल 2012 की चैंपियन और गत उपविजेता रूस की मारिया शारापोवा के खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

चौथी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप और पूर्व विंबलडन चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर तीसरे दौर में जगह बना ली है।

महिला एकल में सिमोना ने दूसरे दौर में ब्रिटेन की हीथर वाटसन को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी जबकि पांचवीं सीड क्वितोवा ने न्यूजीलैंड की मरीना इवाकोविच पर 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

10वीं सीड इटली की सारा इरानी, 11वीं सीड सर्बिया की अना इवानोविच, रोमानिया की सोराना क्रिस्टी, जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच, रूस की एकातेरिना मकारोवा भी तीसरे दौर का टिकट कटाने में सफल रहीं।

इरानी ने जर्मनी की दीना फाइजनमेयर को 6-2, 6-4 से और इवानोविच ने उक्रेन की एलिना स्वितोलीना को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी।

वहीं क्रिस्टी ने ब्राजील की तेलियाना पेरियेरा को 6-2, 7-5 से जबकि पेत्कोविच स्विट्जरलैंड की स्टेफिनी वोक्योली 6-2, 4-6, 62 से मात दी। 22वीं सीड रूसी खिलाड़ी माकारोवा ने अमेरिका की कोको वेंडेवेज को 6-4, 6-3 से आसान शिकस्त दी।
 
पुरुष वर्ग में 12वीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्केट, 14वीं सीड इटली के फेबियो फोग्निनी और 23वीं सीड फ्रांस के गेल मोंफिल्स ने तीसरे दौर में जगह बना ली है। गास्केट ने अर्जेंटीना के कार्लोस बरलाक 7-6, 6-4, 6-4 से, फोग्निनी ने थॉमस बेलूसी को 6-3, 6-4, 7-6 से और मोंफिल्स ने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को 7-6, 6-4, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।


बोपन्ना-कैटरीना प्रीक्वार्टर फाइनल में
भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार स्लोवाकिया की कैटरीना श्रेबोटनिक ने फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और श्रेबोटनिक की जोडी ने स्पेन के मार्क लोपेज और और चेक गणराज्य की आंद्रिवा लावाकोवा को शुक्रवार को एक घंटे 23 मिनट तक चले पहले दौर के मैच में 7-6, 7-5 से हराया।

बोपन्ना और श्रेबोटनिक का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक और कोलंबिया के रॉबर्ट फराह की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed