{"_id":"5bec79b3bdec2217277cdb0b","slug":"agnieszka-radwanska-get-retirement-from-professional-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व की पूर्व नंबर-2 खिलाड़ी ने टेनिस को कहा अलविदा, फेसबुक पर लिखा भावुक संदेश","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विश्व की पूर्व नंबर-2 खिलाड़ी ने टेनिस को कहा अलविदा, फेसबुक पर लिखा भावुक संदेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Agnieszka Radwanska
पोलैंड की पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट एग्निएज्का रदवांस्का ने 29 वर्ष की उम्र में टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। रदवांस्का ने बुधवार को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर दी।
विज्ञापन
एग्निएज्का रदवांस्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, '13 साल तक बतौर पेशेवर टेनिस खेलने के बाद मैंने अपने करियर पर विराम लगाने का फैसला कर लिया है। दुर्भाग्यवश अब मैं उस तरह का टेनिस खेलने में सक्षम नहीं हूं, जिसके लिए मुझे जाना जाता था।'
विज्ञापन
रदवांस्का ने आगे लिखा, 'मैंने अपना रैकेट दीवार पर टांगते हुए प्रोफेशनल टेनिस को गुडबाय कह दिया है। हालांकि मैंने टेनिस को नहीं छोड़ा है। भविष्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए मैं तैयार हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि रदवांस्का साल 2012 में अपने करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग पर पहुंची थी। इसके बाद बीमारियों के चलते धीरे-धीरे उनका करियर बुलंदियों से धरातल पर उतरने लगा। साल 2018 की शुरुआत में वह रैंकिंग में टॉप-30 में थीं, लेकिन खराब सेहत की वजह से उनका खेल काफी प्रभावित हुआ और वह लुढ़ककर 75वें पायदान पर पहुंच गई थीं।
रदवांस्का साल 2012 के विंबलडन के फाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें सेरेना विलियम्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2014-2016 के सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई किया था।