{"_id":"5a0574484f1c1baf678ba94a","slug":"abdy-murry-has-shown-success-returning-review-against-federer-at-glasgow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडी मरे ने फेडरर के सामने संघर्षपूर्ण चुनौती पेश कर वापसी के दिए संकेत ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एंडी मरे ने फेडरर के सामने संघर्षपूर्ण चुनौती पेश कर वापसी के दिए संकेत
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : Sky Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने करीब पांच माह बाद कोर्ट में वापसी करते हुए एक प्रदर्शनी मैच में रिकॉर्ड ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर के सामने संघर्षपूर्ण चुनौती पेश की। मरे गत जुलाई में विंबलडन में क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गए थे। हिप इंजरी से उबरते हुए उन्होंने वापसी की है। मरे के लोकल होम ग्लासगो में फेडरर ने पहली बार मैच खेला। फेडरर और मरे के बीच मैच में काफी संघर्ष हुआ। एक-एक सेट जीतने के बाद तीसरा सेट टाईब्रेकर पर पहुंचा। जहां फेडरर ने अपनी क्लास का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप प्वाइंट 10-6 से जीता।
फेडरर ने 2017 में सात टाइटल जीते हैं। उनकी फार्म बरकरार है। मैच में अपने खेल से मरे संतुष्ट दिखे। वह अगले साल प्रोफेशनल मैच में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई है कि वह ब्रिसबेन इंटरनेशनल 2018 में खेल सकते हैं।
मरे से जब 100 फीसदी फिट होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चोट से सही वापसी कब होगी, यह कोई नहीं जानता। मैं इसे जानने की कोशिश कर रहा हूं। मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा हूं। मैच में अगर दो घंटे बिताकर एक संघर्षपूर्ण चुनौती पेश कर रहा हूं तो यह मेरी वापसी के सही संकेत है।