फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   25 more players in Australian Open quarantine

ऑस्ट्रेलियन ओपन पर मंडराया कोरोना का खतरा, 25 और खिलाड़ी हुए क्वारंटीन

Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
25 more players in Australian Open quarantine
ऑस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के शुरू होने में केवल तीन हफ्ते का समय बचा है, लेकिन इससे पहले कई खिलाड़ी महामारी की चपेट में आ रहे हैं। खबर है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण 25 और खिलाड़ियों को क्वारंटीन किया गया है, जिसके चलते वे अभ्यास नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, आयोजकों ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, 'ये 25 खिलाड़ी दोहा से मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट में सवार थे। इस फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, फ्लाइट में चढ़ने से पहले वह निगेटिव था।'
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, फ्लाइट में 25 खिलाड़ी सहित कुल 58 लोग सवार थे। इन सभी खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। बता दें कि 47 खिलाड़ी पहले से ही क्वारंटीन में हैं तो कुल मिलाकर पृथकवास में रहने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 72 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

47 खिलाड़ी पहले से क्वारंटीन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की थी कि लॉस एंजेलिस से टेनिस खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को लेकर आए चार्टर विमान में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले व्यक्तियों में एक विमान का क्रू सदस्य है और दूसरा एक यात्री है। इनमें खिलाड़ी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। 

हालांकि ऑस्ट्रेलिया में लागू सख्त प्रोटोकॉल की वजह से अब उस विमान से आए सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। यहां उन्हें ना होटल से बाहर निकलने की इजाजत होगी और न किसी तरह के अभ्यास की छूट दी जाएगी। 

उधर, कोरोना के नए मामले मिलने के बाद से अब तक 47 खिलाड़ियों को दो हफ्ते के पृथकवास में भेज दिया गया है और अब इनके मेडिकली फिट होने के बाद ही होटल से निकलने की इजाजत होगी। गौरतलब है कि इस बार के ऑस्ट्रेलिया ओपन का आयोजन आठ फरवरी से होगा और ये 100 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब इस प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम का आयोजन फरवरी में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed