{"_id":"5c66b63fbdec2229c12b9259","slug":"16-year-old-aryaan-bhatia-becomes-first-indian-tennis-player-to-fail-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 वर्षीय आर्यन भाटिया निलंबित, डोपिंग में पकड़े जाने वाले बने पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
16 वर्षीय आर्यन भाटिया निलंबित, डोपिंग में पकड़े जाने वाले बने पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी
Fri, 15 Feb 2019 06:23 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
आर्यन भाटिया
आर्यन भाटिया डोप परीक्षण में नाकाम रहने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं और उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
16 वर्षीय भाटिया के पेशाब का नमूना का पिछले साल अक्टूबर में फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के दौरान लिया गया था। नाडा ने चैंपियनशिप के दौरान पहली बार टेनिस खिलाड़ियों के नमूने एकत्रित किए थे।
विज्ञापन
नाडा ने इसके अलावा सात अन्य खिलाड़ियों को भी डोप परीक्षण में असफल रहने के कारण पिछले महीने अस्थायी तौर पर निलंबित किया था। इनमें संदीप कौर (पावरलिफ्टिंग), अंकित गोसाई (हैंडबॉल), जीतू थामस (वॉलीबाल), येपाबा (कैनोइंग), विशन सिंह (कयाकिंग और कैनोइंग) तथा शिवम कसाना (साइकिलिंग) शामिल हैं।
विज्ञापन
मध्यम दूरी की धाविका मोनिका चौधरी पर डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने चार साल का प्रतिबंध लगाया है। उन्हें ईपीओ के लिये पाजीटिव पाया गया था। नाडा ने इसके साथ ही कहा कि उसने पिछले महीने 675 डोप परीक्षण किये जिनमें 57 रक्त के नमूने शामिल हैं। इनपुट-भाषा