फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   15-year-old cori gauff's eyes on Championships at Wimbledon

सनसनी गर्ल कोरी गौफ का लक्ष्य विंबलडन खिताब 

Wed, 03 Jul 2019 05:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Jul 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
15-year-old cori gauff's eyes on Championships at Wimbledon
कोरी गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विंबलडन के ओपन ईरा की सबसे युवा क्वालिफायर 15 वर्षीय कोरी गौफ का लक्ष्य ग्रैंड स्लैम जीतकर खुद का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाना है। अपनी आदर्श और टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 39 वर्षीय वीनस को 6-4,6-4 से ऑल इंग्लैंड के पहले ही दौर में बाहर का रास्ता दिखाने के बाद कोरी ने कहा कि मेरा लक्ष्य यहां चैंपियन बनना है।

विज्ञापन


मैं पहले भी यह कह चुकी हूं। मैं महानतम बनना चाहती हूं। जब मैं आठ साल की थी तो मेरे पिताजी ने कहा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं। मैं अब भी यह चाहती हूं, भले ही शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं हूं। लेकिन आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए। कोरी का यह ग्रैंड स्लैम में पहला मुख्य दौर का मुकाबला था।
विज्ञापन


रिहाना और बियोंस हैं रोल मॉडल
टेनिस से इतर रिहाना और बियोंस को अपना रोल मॉडल मानने वाली गौफ ने कहा कि वीनस बचपन से ही उनकी आदर्श रही हैं। रिहाना बारबाडोस में जन्मी मशहूर अमेरिकी गायिका और बियोंस भी अमेरिकी सिंगर हैं। हालांकि कोर्ट पर उन्होंने ऐसी भावनाएं हावी नहीं होने दी। गौफ ने वीनस और उनकी छोटी बहन सेरेना को देखकर रैकेट थामा था। वीनस ने भी माना कि गौफ काफी आगे जा सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

24 साल बड़ी हैं वीनस

कोको के नाम से मशहूर कोरी का जब 13 मार्च 2004 को फ्लोरिडा में जन्म हुआ तब तक वीनस दो विंबलडन सहित चार ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही दस साल पेशवर टेनिस में बिता चुकीं थीं। पांच बार की चैंपियन और खुद से 24 साल बड़ी वीनस को पहले दौर में हराकर दुनिया की 313वें नंबर की खिलाड़ी कोरी ने विंबलडन इतिहास के पहले दिन के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक कर सभी को चौंका दिया। अमेरिका की किशोरी हमवतन वीनस के खिलाफ किसी तरह की परेशानी में नहीं दिखी। 

कैप्रियाती के 28 साल बाद कोरी
पिछले साल की जूनियर फ्रेंच ओपन चैंपियन कोरी पिछले 28 साल में विंबलडन के पहले दौर का मुकाबला जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1991 में अमेरिका की ही 15 वर्षीय जेनिफर कैप्रियाती ने नौ बार की चैंपियन मार्टिना नवरतिलोवा को मात देकर यह उलब्धि हासिल की थी।  

22 साल में दूसरी बार

विंबलडन में 1997 में पदार्पण करने के बाद यह दूसरा मौका है जब वीनस को पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा। इससे पहले सात साल पहले 2012 में उन्हें इलिना वेसनिना के हाथों शुरुआती दौर में ही हार झेलनी पड़ी थी। 


-15 साल की गौफ ने टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी वीनस को पहले ही दौर में किया बाहर
-ग्रैंड स्लैम के पहले ही मुकाबले में अपनी आदर्श खिलाड़ी को हराने के बाद बोलीं कोरी, ट्रॉफी जीत बनना चाहती हूं महानतम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed