फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis star Sania Mirza and Shoaib Malik blessed with baby boy

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति शोएब ने ट्विटर पर दी खुशखबरी

Tue, 30 Oct 2018 08:52 AM IST
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Tennis star Sania Mirza and Shoaib Malik blessed with baby boy
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : twitter

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी कि उनकी पत्नी सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। फैंस को खुशखबरी बताते हुए शोएब ने उन्हें दुआओं के लिए शुक्रिया भी कहा।


loader
  उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'बताते हुए बेहद उत्साहित हूं, लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूत हैं। अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।' शोएब ने आखिर में हैशटैग लगाते हुए लिखा, बेबी मिर्जा मलिक।

सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। शायद इसी बात को बताते हुए शोएब ने आखिर में बेबी मिर्जा मलिक लिखा है। शादी के वक्त भी सानिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था क्योंकि उनके पति पाकिस्तानी हैं। लेकिन वह हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed