{"_id":"5bd7c9b6bdec22697c0a8baa","slug":"tennis-star-sania-mirza-and-shoaib-malik-blessed-with-baby-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति शोएब ने ट्विटर पर दी खुशखबरी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति शोएब ने ट्विटर पर दी खुशखबरी
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : twitter
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी कि उनकी पत्नी सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। फैंस को खुशखबरी बताते हुए शोएब ने उन्हें दुआओं के लिए शुक्रिया भी कहा।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'बताते हुए बेहद उत्साहित हूं, लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूत हैं। अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।' शोएब ने आखिर में हैशटैग लगाते हुए लिखा, बेबी मिर्जा मलिक।Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled 🙏🏼 #BabyMirzaMalik 👼🏼
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) October 30, 2018
सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। शायद इसी बात को बताते हुए शोएब ने आखिर में बेबी मिर्जा मलिक लिखा है। शादी के वक्त भी सानिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था क्योंकि उनके पति पाकिस्तानी हैं। लेकिन वह हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहीं।