फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   tejaswini shot at gold

तेजस्विनी का गोल्ड पर निशाना

Sat, 29 Dec 2012 12:23 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 29 Dec 2012 12:23 AM IST
विज्ञापन
tejaswini shot at gold

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन तेजस्विनी सावंत ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर थ्री पोजीशन का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की इस शूटर को ज्यादा कड़ी टक्कर नहीं मिली। एयर पिस्टल का स्वर्ण अमनप्रीत सिंह और महिलाओं में स्कीट का स्वर्ण पदक आरती सिंह राव ने जीता। तेजस्विनी ने क्वालीफाइंग राउंड में 581 का स्कोर किया।

विज्ञापन


जबकि फाइनल में उन्होंने 98.2 अंक जुटाए। उनसे पीछे सेना की राज चौधरी रहीं। उन्होंने क्वालीफाइंग में 579 व फाइनल में 98.5 का स्कोर किया। जबकि कांस्य पदक गुजरात की लज्जा गोस्वामी ने जीता। एयर पिस्टल में ओएनजीसी के अमनप्रीत सिंह ने बेहद रोचक संघर्ष में सेना के जीतू राय को पराजित किया। अमनप्रीत ने क्वालीफाइंग में 580 व जीतू ने 579 का स्कोर किया। लेकिन फाइनल में जीतू ने 100 व अमनप्रीत ने 99.5 का स्कोर किया। स्कीट में आरती सिंह राव ने 75 में से 70 का स्कोर कर गोल्ड जीता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed