फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   team india will not allowed with wives and girlfriend in srilanka tour

कोहली ब्रिगेड को दो टूक, श्रीलंका में नो बीवी नो गर्लफ्रेंड

Sat, 01 Aug 2015 08:32 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
team india will not allowed with wives and girlfriend in srilanka tour

बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया को सख्त निर्देश मिले है कि वह अपने साथ श्रीलंका टूर में बीवी या गर्लफ्रेंड न लेकर जाएं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहला झटका देते हुए बोर्ड ने कहा है कि इससे पार्टनर के साथ क्रिकेटरों का ध्यान क्रिकेट में कम लगेगा।

विज्ञापन


वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की फॉर्म इस वक्त चिंता का विषय बना हुआ है, इसके अलावा बीसीसीआई बांग्लादेश दौरे में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से भी सबक लेकर चल रही है।
विज्ञापन


टीम में कई सीनियर क्रिकेटर बांग्लादेश दौर के बाद एक माह की छुट्टी के बाद वापसी कर रहे है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक माह के दौरान क्रिकेटरों ने अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया है इसलिए अब उनको साथ में ले जाना कोई तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शास्‍त्री ने दिया टीम इंडिया को दूसरा 'झटका'

team india will not allowed with wives and girlfriend in srilanka tour

टीम इंडिया में इस वक्त कोई हेड कोच नहीं है। डंकन फ्लेचर वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के लिए अपनी सेवाएं समाप्त कर चुके है। इसके बाद रवि शास्‍त्री ही टीम के सर्वेसर्वा हैं।

लेकिन शास्‍त्री ने टीम के साथ श्रीलंका न जाकर कोहली ब्रिगेड को दूसरा झटका दिया है। दरअसल, शास्‍त्री इस वक्त इंग्लैंड में एशेज सीरीज में कमेंटरी में व्यस्त हैं। बीसीसीआई उन पर इस मसले में कोई कार्रवाई भी नहीं कर सकती। शास्‍त्री ने बीसीसीआई के इस दौरे के निश्चित होने से पहले ही एशेज का कांट्रेक्ट साइन कर दिया था।

हालांकि शास्‍त्री 12 अगस्त को गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका पहुंच जाएंगे। भारतीय टीम श्रीलंका में 12 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed