फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   team india enter semifinal in asia championship

एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

Sun, 06 Mar 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
team india enter semifinal in asia championship

हैदराबाद में चल रहे एशिया चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को पूर्व चैंपियन मलयेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।

विज्ञापन


भारत और मलयेशिया के बीच 2-2 से बराबरी होने के बाद एचएस प्रणय ने निर्णायक सिंगल्स में जीत दर्ज कर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

गाचिबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में प्रणय ने टेक झी सू को 21-12, 22-20 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

इससे पहले कप्तान किदांबी श्रीकांत ने मलयेशिया के जुलफादली जुलकिफली के खिलाफ 21-14, 21-15 से दर्ज की। जबकि डबल्स में मनु अत्रि और सुमित रेड्डी ने जुआन शेन लो-किआंग मेंग तान को 10-21, 22-20, 21-16 से हराया।
विज्ञापन


वहीं, अजय जयराम को निराशा हाथ लगी। उन्हें इसकंदर जुलकारनैन जैनुद्दीन ने 21-17, 21-21, 16-21 से हराया।

महिला डबल्स में प्रणव चेरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर को येउ सिंह ओंग और एई यि तेइओ की मलयेशियाई जोड़ी से 14-21, 21-14, 12-21 से शिकस्त मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed