{"_id":"69500a79d0ceb9bca00558dc","slug":"tata-open-golf-jaglan-sandhu-set-up-enthralling-final-day-know-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Open Golf: जगलान और संधू को टाटा ओपन में संयुक्त बढ़त, अंतिम दिन मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tata Open Golf: जगलान और संधू को टाटा ओपन में संयुक्त बढ़त, अंतिम दिन मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद
Sat, 27 Dec 2025 10:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:04 PM IST
सार
शुभम जगलान और युवराज संधू ने टाटा ओपन के तीसरे दिन 14 अंडर 199 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट का अंतिम दिन खिताब के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गोल्फ
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुभम जगलान ने शनिवार को पीजीटीआई सत्र के अंतिम टूर्नामेंट टाटा ओपन के तीसरे दिन युवराज संधू के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट का अंतिम दिन बेहद रोमांचक होने की संभावना है। 20 वर्षीय शुभम जगलान (68-66-65), जो इस वर्ष की शुरुआत में पेशेवर बने हैं, पीजीटीआई पर अपना केवल तीसरा टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने तीसरे दौर में शानदार छह अंडर 65 का स्कोर किया, जिससे उनका कुल स्कोर 14 अंडर 199 हो गया और वे संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। अब जगलान रविवार को अपने करियर का पहला पीजीटीआई खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।
दूसरी ओर, दूसरे दौर के बाद तीन शॉट की बढ़त बनाने वाले युवराज संधू (67-64-68) ने तीसरे दौर में तीन अंडर 68 का कार्ड खेला। इसके साथ ही उनका कुल स्कोर भी 14 अंडर 199 रहा। चंडीगढ़ के इस गोल्फर ने इस सत्र में पीजीटीआई पर अब तक छह खिताब अपने नाम किए हैं। संधू पहले ही 2025 पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीतकर अगले सत्र के लिए डीपी वर्ल्ड टूर में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुके हैं। अब युवराज संधू की नजर एक ही सत्र में पीजीटीआई का रिकॉर्ड सातवां खिताब जीतने पर टिकी है। वहीं, वीर अहलावत (65), खालिन जोशी (68) और एन. थंगराजा (68) नौ अंडर 204 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।