फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tanisha Ashwini won doubles badminton title in Guwahati Masters defeated Taiwan pair in the final

Badminton: तनीषा-अश्विनी ने जीता गुवाहाटी मास्टर्स में युगल बैडमिंटन खिताब, फाइनल में ताइवान की जोड़ी को हराया

Sun, 10 Dec 2023 09:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Dec 2023 09:59 PM IST
सार

भारतीय जोड़ी पिछले हफ्ते लखनऊ में हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में उपविजेता रही थी। चौंतीस साल की अश्विनी और 20 साल की तनीषा ने इसी साल जनवरी में साथ-साथ खेलना शुरू किया है।

विज्ञापन
Tanisha Ashwini won doubles badminton title in Guwahati Masters defeated Taiwan pair in the final
तनीषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला युगल खिलाड़ी तनीषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा ने रविवार को अपना दूसरा सुपर 100 खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में ताइवान की संग शुओ यून और यू चिन हुई को गुवाहाटी मास्टर्स में 21-13, 21-19 से हराया। इससे पहले उन्होंने अबु धाबी में मास्टर्स सुपर 100 खिताब जीता था। जबकि नैनटस अंतरराष्ट्रीय चैलेंज भी जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी पिछले हफ्ते लखनऊ में हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में उपविजेता रही थी। चौंतीस साल की अश्विनी और 20 साल की तनीषा ने इसी साल जनवरी में साथ-साथ खेलना शुरू किया है। वे हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं।
विज्ञापन


इससे पहले पोनप्पा ने ज्वाला गट्टा के साथ कई सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2011 विश्व चैंपियनशिप में ज्वाला के साथ कांस्य तथा 2010 और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed