फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tajinderpal Singh Toor captures gold in shot put at Asian Indoor Athletics Championships

Athletics Championships: तजिंदर पाल सिंह ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण, करणवीर को रजत पदक मिला

Sat, 11 Feb 2023 01:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 01:21 PM IST
सार

तजिंदर पाल सिंह ने 19.49 मीटर की दूरी हासिल की और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके अलावा करणवीर सिंह ने भी 19.37 मीटर की दूरी हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। 
 

विज्ञापन
Tajinderpal Singh Toor captures gold in shot put at Asian Indoor Athletics Championships
तजिंदरपाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आउटडोर शॉट पुट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले तजिंदर ने इंडोर प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही प्रतियोगिता में तूर ने 19.49 मीटर की दूरी के साथ इनडोर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक भी जीता।
विज्ञापन


तजिंदरपाल ने 2018 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीता था। वह 2019 आउटडोर एशियाई चैंपियन हैं और 2018 में तेहरान में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में 19.18 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को, तूर ने अपने पहले प्रयास में फाउल किया, लेकिन अपने तीसरे और पांचवें प्रयास में 19.49 मीटर का थ्रो कर चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण जीता। करणवीर सिंह 19 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट थे। वह 19.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कजाकिस्तान के इवान इवानोव ने 18.10 के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण चित्रवेल, भारत के राष्ट्रीय ट्रिपल-जंप चैंपियन ने 16.98 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जो एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड है। चीन के ओलंपियन फैंग याओकिंग ने 17.20 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और दक्षिण कोरिया की यू ग्यूमिन ने 16.73 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। भारत के अरुण एबी ने 15 प्रतियोगियों में 14.12 मीटर की छलांग लगाकर 12वां स्थान हासिल किया।

एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की पेंटाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता और कुल 4,119 अंक हासिल कर एक और नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.64 सेकंड में शीर्ष स्थान हासिल किया, ऊंची कूद में 1.75 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और लंबी कूद में 5.91 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, गोला फेंक में 12.13 मीटर की छलांग के साथ पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। नौ खिलाड़ियों वाले मैदान में 2:27.57 के समय के साथ 800 मीटर स्प्रिंट पूरी की। भारत की सौम्या मुरुगन 3654 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना ने पेंटाथलॉन में 4,386 अंकों के साथ जीत हासिल की और जापान की युकी यामासाकी 4,078 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भारत के जेसविन एल्ड्रिन ने 7.93 मीटर के नए इनडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की लंबी छलांग के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मुरली श्रीशंकर और कुमारवेल प्रेम कुमार के 7.92 मीटर के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मुहम्मद अनीस याहिया 7.48 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ नौवें स्थान पर रहे और रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे, जिसमें आठ पुरुष शामिल हैं। महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में भारत की इनडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ज्योति याराजी 60 मीटर स्प्रिंट हीट में 7.47 सेकेंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 60 मीटर स्पर्धा में अर्चना सुसींट्रान 7.42 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहकर महिलाओं के फाइनल में पहुंचीं। लेकिन वह पदक से चूक गईं। वह इंडोनेशिया की वैलेन्टिन वैनेसा लोंटेंग के बाद चौथे (7.39 सेकेंड) स्थान पर रहीं। वैनेसा ने 7.37 सेकेंड में अफनी दौड़ पूरी की। ज्योति महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेंगी, जहां उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। अमलान बोरगोहेन (पुरुषों की 60 मीटर दौड़) और शैली सिंह (महिलाओं की लंबी कूद) भी भाग लेंगी। चैंपियनशिप का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed