फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Table Tennis WTT Star Contender second season will start from January 23 in Goa

Table Tennis: 23 जनवरी से शुरू होगा डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर का दूसरा सीजन, गोवा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Fri, 08 Dec 2023 07:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Dec 2023 07:53 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने 2019 में विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) की परिकल्पना की थी जो अब दुनिया भर की पेशेवर पुरुष और महिला टेबल टेनिस स्पर्धाओं का केंद्र बन गया है। सीरीज में पूरे साल कई टूर्नामेंट होते हैं जिसमें से चार ‘ग्रां स्मैशेज’ शीर्ष रैंकिंग वाले टूर्नामेंट हैं।

विज्ञापन
Table Tennis WTT Star Contender second season will start from January 23 in Goa
टेबल टेनिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सबसे बड़े टेबल टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर के दूसरे चरण का आयोजन अगले साल 23 से 28 जनवरी तक गोवा में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने 2019 में विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) की परिकल्पना की थी जो अब दुनिया भर की पेशेवर पुरुष और महिला टेबल टेनिस स्पर्धाओं का केंद्र बन गया है। 
विज्ञापन


सीरीज में पूरे साल कई टूर्नामेंट होते हैं जिसमें से चार ‘ग्रां स्मैशेज’ शीर्ष रैंकिंग वाले टूर्नामेंट हैं। टूर्नामेंट ‘सिक्स स्टार कंटेंडर सीरीज’ प्रतियोगिता का हिस्सा है जिसमें केवल शीर्ष 30 खिलाड़ी ही शिरकत कर सकते हैं। इनमें से छह खिलाड़ियों का विश्व रैंकिंग के शीर्ष 20 में से होना अनिवार्य है। टूर्नामेंट में सभी स्पर्धाओं की पुरस्कार राशि 250,000 डॉलर है जिसमें रैंकिंग अंक भी दिए जाते हैं। यह टूर्नामेंट डब्ल्यूटीटी कप फाइनल्स और डब्ल्यूटीटी चैंपियंस सीरीज के लिए क्वालिफायर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed